फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बार-बार रुला रही बिजली

विज्ञापन
कैप्सन - बिजली की बंच केबल ठीक करते कर्मचारी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। गर्मी में दो दिन से नगर की बिजली आपूर्ति गड़बड़ा रही है। दो नंबर फीडर से जुड़ी बिजली बार-बार आ-जा रही है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी लोगों को सुबह पानी भरने के समय हुई।
विज्ञापन

कभी ग्राम रौंड़ा से बिजली कटौती तो कभी ऊपर से कटौती, कभी बंच केबल जलना और कभी ट्रांसफार्मर में खराबी आना शुरू हो गया है। इसके कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम को नए बस स्टैंड पर खराबी ठीक होने के बाद बिजली आई, परंतु कुछ ही देर बाद रात में तेज हवा चलने के कारण उसे बंद कर दिया गया। बुधवार को सुबह कटौती के बाद जैसे ही बिजली चालू हुई, स्टेशन रोड पर बंच केबल जल गई। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू की, तभी ग्राम रौंड़ा में पावर हाउस से दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें