फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी ने सीमित संसाधनों में जीवनयापन सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के एनसीसी विभाग द्वारा ‘कोविड-19 के दौरान एनसीसी की भूमिका’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि महामारी ने जहां हमें सीमित संसाधनों में जीवन यापन करना सिखाया, वहीं दूसरी ओर जागरूक बनाया।
विज्ञापन

वेबिनार में देशभर के 10 राज्यों, 15 से अधिक विश्वविद्यालयों और राजकीय महाविद्यालयों से विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग रहे। अध्यक्षता संस्थापक डॉ. पारसनाथ यादव और प्रबंधक डॉ. सूर्यनाथ यादव ने की। मुख्य वक्ता प्रो. सुनील काव्या एनसीसी प्रभारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने कहा कि निश्चित तौर पर कोरोना बड़ी महामारी है, परंतु चिंता करने की जगह सावधानी और जागरूक रहने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत सावधानियां रखें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करें। इस महामारी ने हमें सीमित संसाधनों में जीवन यापन करना सिखाया और जागरूक बनाया। झांसी व ललितपुर के एनसीसी कैडेट्स ने महामारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एकता और अनुशासन के साथ-साथ मानवता का नया पाठ भी पढ़ाया।
कैप्टन डॉ. पंकज शर्मा एनसीसी प्रभारी नेहरू महाविद्यालय ने कहा कि एनसीसी राष्ट्रीय हित के साथ-साथ मानवता के विकास में सहायक है। महामारी के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मानवता का जो परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है। राजीव गांधी देव डिग्री कॉलेज कैलाशपुरी बांदा के डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने जमीनी स्तर पर मानव सेवा के साथ - साथ लोगों की आम जरूरतों को उपलब्ध करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। लेफ्टिनेंट रश्मि सिंह एनसीसी गर्ल्स बटालियन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कहा कि कोरोना के बढ़ने के ज्यादा अवसर थे, परंतु सुरक्षा और समझदारी से हम अन्य देशों की अपेक्षा बेहतर कर पाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

कन्हैया लाल यादव ने कहा कि एनसीसी रक्षा की प्रथम पाठशाला है, इसके द्वारा राष्ट्रीयता, मानवता व सांस्कृतिक चेतना का समग्र विकास होता है। लेफ्टिनेंट धीरेंद्र यादव एनसीसी प्रभारी स्व. रामस्वरूप यादव महाविद्यालय झांसी ने महामारी के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा किए कार्यों की प्रशंसा की। डॉ. पारसनाथ यादव ने कहा कि महामारी में कैडेट्स ने जनता का विश्वास ही नहीं जीता, बल्कि सम्मान को बढ़ाया है। एनसीसी कैडेट्स हमारे राष्ट्र के मजबूत स्तंभ हैं।
एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी ले. डॉ. वंदना याज्ञिक, प्रो. रत्ना याज्ञिक ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य तकनीकि सहायक प्रो. विशाल कनौजिया, कम्प्यूटर सहायक आशीष झा उपस्थित रहे। ई- संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर रमेशचंद्र पटेल ने किया। संयोजन डॉ. पूजा यादव, निर्देशक सौरव यादव, गौरव यादव, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा की निगरानी में वेबिनार संपन्न हुआ।
ई - क्विज प्रतियोगिता
ललितपुर। पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता पर ई-क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 1000 से अधिक छात्र/ छात्राओं ने सहभागिता की। यह क्विज अगले सप्ताह 14 जून तक सक्रिय रहेगी। इसमें अन्य छात्र /छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी प्रतियोगियों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाग करने के लिए मोबाइल नंबर 9454757574 पर ÒHI E- Quiz लिखकर मैसेज भेंजे या फिर पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के नाम से फेसबुक पेज पर प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें