फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जूनियर अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता में लाइफ विजन अकादमी बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट (अंडर-18) बालक प्रतियोगिता का फाइनल मैच लाइफ विजन अकादमी व नेशनल क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। जिसमें लाइफ विजन अकादमी की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट (अंडर-18) बालक प्रतियोगिता का फाइनल मैच लाइफ विजन अकादमी व नेशनल क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। जिसमें लाइफ विजन अकादमी व नेशनल क्रिकेट अकादमी के मध्य खेले गए। फाइनल मैच में लाइफ विजन अकादमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जिसमें लाइफ विजन अकादमी की ओर से 07 विकेट खोकर 83 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें सर्वाधिक 25 रन सुमित ने बनाए, जबकि नेशनल क्रिकेट अकादमी के अथर्व ने सर्वाधिक 02 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल क्रिकेट अकादमी की टीम 08 विकेट खोकर 12 ओवरों में 81 रन ही बना सकी। जिसमें सर्वाधिक 31 महत्वपूर्ण रन अथर्व ने बनाए। लाइफ विजन अकादमी के अर्जुन ने सर्वाधिक 02 विकेट लिए। इस प्रकार लाइफ विजन अकादमी की टीम विजयी रही। निर्णायक मंडल में संकेत कुशवाहा, पवन, शिवम, युवराज व अजरूद़्दीन रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जाएगा। अब आज पंद्रह अगस्त को आयोजित होने वाली 05 किमी बालक वर्ग एवं 03 किमी बालिका वर्ग की क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता के विजेता धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें