फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बिना जीवन जीना असंभव

Tue, 11 Jul 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को जल जागरण अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में साईं ज्योति संस्था द्वारा नाबार्ड के सहयोग से एक लाख गांव में जल जागरण के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की गई।    
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि दुनिया को चलाने के लिए जल बहुत महत्वपूर्ण है। बगैर पानी के किसी का भी जीवन संभव नहीं है। जल संरक्षण के लिए हमें जल प्रबंधन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड द्वारा एक लाख गांव में जल जागरण अभियान चलाकर जो वातावरण निर्माण का कार्य किया है, वह सराहनीय है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जनपद में सबसे अधिक बांध होने के बावजूद भी हमारा जिला सूखा की मार झेल रहा है।

इसके लिए सभी को मिलकर ग्राम सभा में जल को रोकने के लिए संरचनाओं का निर्माण करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मनरेगा कार्य के लिए 84 करोड़ रुपये से जल संरचनाओं का निर्माण कर सकते हैं और जल संरक्षण कार्यों को जैसे खेतों का तालाब, खेत तालाब, मेड बंधी आदि प्राथमिकता से कराया जाएगा। नाबार्ड प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि नाबार्ड द्वारा
विज्ञापन


सभी ब्लॉक में जल जागरण अभियान का आयोजन किया गया है। जिसमें साईं ज्योति संस्थान, ईशारा श्रीगायत्री विकास समिति, सुयस संस्था, परमार्थ, अवधेश सेवा समिति एवं बजाज फाउंडेशन द्वारा जनपद के पांच सौ ग्रामों में जल जागरण अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 60 जलदूतों द्वारा ग्रामों में जल जागरूकता बैठकों के माध्यम से जल संरचनाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर रमन शर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, महेश रिछारिया, रोहित बैंजामिन, अजय मिश्रा, राजीव मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, राजेश राय, यासमीन जहां, निसार खान, राहुल श्रीवास्तव व मयंक पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें