फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिक रेट पर यूरिया बेचने में उर्वरक विक्रेता की दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम तालबेहट ने जांच में अधिक रेट पर यूरिया बेचना पाया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा बार में अधिक रेट पर यूरिया बेचने के मामले में उर्वरक विक्रेता की दुकान का लाइसेंस जिला कृषि अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। एसडीएम तालबेहट ने दुकान के निरीक्षण में अधिक रेट पर यूरिया बेचना पाया था।
विज्ञापन

कस्बा बार में बानपुर रोड स्थित उर्वरक विक्रेता अनिल साहू की दुकान पर उपजिलाधिकारी तालबेहट को ओवररेट में यूरिया व अन्य खाद बेचने की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर एसडीएम ने खुद कस्बा में जाकर दुकान पर पहुंचकर जांच की थी, जिसमें पाया गया था कि उर्वरक विक्रेता अधिक रेट पर किसानों को खाद बेच रहा था। विक्रेता द्वारा उर्वरक स्टॉक व बिक्री रजिस्टर में विवरण भी सही ढंग से नहीं किया जा रहा था। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके द्वारा अनियमित एवं मनमाने ढंग से उर्वरकों का विक्रय कर रहा था। एसडीएम से मिली जांच के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने उक्त उर्वरक विक्रेता का उर्वरक लाइसेंस निरस्त कर दिया और उसे नोटिस देकर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें