फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतंजार खत्म, पाली में बनेगा पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
इतंजार खत्म, पाली में बनेगा पुस्तकालय
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। विद्यार्थियों और पढ़े लिखे वर्ग का इंतजार अब खत्म हुआ। कस्बे में नगर पंचायत की ओर से एक पुस्तकालय व पत्रकार भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसका निर्माण कार्य पुराने नगर पंचायत के भवन में किया जाएगा।
किताबें इंसानों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। जैसे व्यक्ति अपने दोस्त का हर पल, हर घड़ी और हर मुश्किल में साथ देते हैं, वैसे ही किताबें भी हर विषम परिस्थिति में मनुष्य की सहायक होती हैं। किताबों में हर मुश्किल सवाल का हल छिपा होता है। इंसान किसी भी दुविधा में रहे तो किताबों को पढ़ने व समझने से उसकी सोच का विस्तार होता है। भाग दौड़ भरी इस जिंदगी के बीच गूगल के इस युग में किताबों का महत्व आज भी कम नहीं हुआ है। आज भी लोगों में इसको लेकर बड़ी रुचि बनी है, जिसको लेकर कस्बे के पढ़े- लिखे वर्ग के लोग हमेशा से पुस्तकालय व वाचनालय खोले जाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

पत्रकार भवन के लिए भी स्थानीय पत्रकार अपनी मांग रख चुके हैं। पुस्तकालय नहीं होने से गरीब तबके के लोग अपनी पसंदीदा पुस्तक खरीदने से वंचित रह जाते थे, ऐसे में नगर पंचायत की इस पहल से किताबों से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। नगर पंचायत जल्द ही इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर इमारत का निर्माण कराएगी। वार्ड आठ में नगर पंचायत का पुराना जर्जर भवन है, जिस पर निर्माण कार्य होने की बात चल रही है।
कस्बे के पढ़े़- लिखे वर्ग के लोग लगातार पुस्तकालय व वाचनालय को मांग करते रहे हैं। पत्रकारों के लिए भी पत्रकार भवन की जरूरत है, जिसको ध्यान में रख भवन निर्माण कराने का मन बनाया है।
विज्ञापन

रामकुमार चौरसिया, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली
पुस्तकालय एवं पत्रकार भवन निर्माण के लिए सहमति बन चुकी है, इनका निर्माण कस्बे में बड़ी उपलब्धि होगी।
प्रभा अरविंद चौरसिया, पार्षद/ जिला सेवा योजना सदस्य
पुस्तकालय व पत्रकार भवन के लिए वार्ड नंबर आठ में नगर पंचायत के जर्जर भवन की जमीन को चयनित किया गया है। पढ़े- लिखे वर्ग के लोगों के लिए इसका लाभ मिलेगा ।
मनोज चौरसिया, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें