फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय भवन निर्माण की जांच होगी

विज्ञापन
निर्माणाधीन पुस्तकालय का निरीक्षण करते अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। नगर पंचायत पाली की ओर से बन रहे पुस्तकालय भवन की जांच अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने की। उन्होंने गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने उपजिलाधिकारी पाली को ठेकेदार के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देकर भुगतान रोकने को भी कहा है। पुराने अधिशासी अधिकारी भवन को तोड़कर पुस्तकालय भवन बनाया जा रहा है। लेकिन, पुराने भवन में कीमती पत्थर निकला था, लेकिन अब वह गायब है। इसके बाद उन्होंने नगर की सड़कों का निरीक्षण किया। सड़कों को एक साल पहले ठीक किया गया था, लेकिन अब बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पाली बस स्टैंड से रेंज चौकी को जाने वाली नगर पंचायत की मुख्य सड़क है। इस सड़क पर अनेक गड्ढे हैं। इस पर साइकिल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सभासदों ने इसकी शिकायत की। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को फटकार लगाई और गड्ढा भरने में बरती गई लापरवाही पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार अभिषेक कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, सभासद नंदकिशोर चौरसिया, प्रवीण पांडेय, मनोज चौरसिया, सभासद प्रतिनिधि खेमचंद्र चौरसिया, खेमचंद्र पटवारी, चरन सिंह यादव, जेई गिरजा शंकर दुवे, लिपिक महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें