ललितपुर। ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शासन ने जनपद के 105 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खुलवाने के लिए 4.20 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस बजट में 2.10 करोड़ रुपये से किताबें व इलेक्ट्रॉनिक एजुकेशन सामग्री क्रय होनी थी लेकिन एक साल बाद भी इन पुस्तकालयों का विधिवत संचालन नहीं हो सका है। हैरत की बात यह है कि पुस्तकालय के लिए विद्यालय या ग्राम पंचायत भवन का अतिरिक्त कक्ष चिह्नित कर लिया गया लेकिन जिला पंचायत राज विभाग यहां फर्नीचर तक उपलब्ध नहीं करा सका है। पेश है ग्रामीण क्षेत्रों की हकीकत बयां करती रिपोर्ट...।
वर्जन
ग्राम पंचायतों में फर्नीचर की आपूर्ति जल्द हो रही है। इसके साथ ही एनबीटी से जो किताबें आनी थीं, वह भी जल्द आएंगी। कई जनपदों में आ चुकी हैं। जिले में जल्द आपूर्ति होगी। शीघ्र ही इन लाइब्रेरी का क्रियान्वयन होगा। - कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी