फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर/सिलावन/डोंगरा/पाली। तहसील पाली के ग्राम बरेजा के किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फसल का शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि लगातार बरसात से उड़द, मूंग, तिली, सोयाबीन की फसलें खराब हो चुकी हैं। किसानों ने अच्छी उपज के लिए कई तरह की कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया था, जिसमें हजारों रुपये खर्च हुए थे, लेकिन बरसात से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। ज्ञापन पर धुरवेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, हनुमत सिंह, अमर पाल, वीर सिंह, चरन सिंह, खेतसिंह, प्रमीण कुमार, मोहन सिंह, बखत सिंह, सोबरन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

इसी तरह तहसील ललितपुर के ग्राम तेरा के किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खरीफ फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रागी यादव, सीताराम, हरके आदि के हस्ताक्षर हैं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसानों की बरबाद फसल का सर्वे जल्द कराने और किसानों को राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, निसार खान आदि के हस्ताक्षर हैं।
उधर, तहसील महरौनी के ग्राम बजर्रा, भड़ररु और कारीसा के किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बरसात से नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर महेंद्र सिंह यादव, अरविंद सिंह, प्रमोद कुमार, रामनिवास मिश्रा, शिवनारायण नायक, विनोद, उत्तम, कल्लू, गनपत, छुट्टन, नीरज, सतीश, बलराम, धर्मदास, प्रकाश, विजय, खुशीराम, प्रवेश कुमार, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाली के नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं। इससे उनके समक्ष विकट समस्या आ गई है। उन्होंने नुकसान के आकलन एवं क्षतिपूर्ति की मांग की है। इस दौरान किसान भी मौजूद रहे।
लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर धौर्रा क्षेत्र के एक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि उक्त लेखपाल का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। दो लोगों ने उसके खिलाफ शपथ पत्र पर शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की मांग
भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक जखौरा के अध्यक्ष मलखान सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम सीरौन खुर्द निवासी नाथूराम का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की मांग की। इसी तरह ग्राम थनवारा निवासी मझली बहू पत्नी शोभाराम ने फसल ऋण मोचन योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जबकि उसके पास तीन एकड़ 95 डिसिमल जमीन है। ब्लाक जखौरा के ग्राम सिलगन निवासी पुख्खन देवी ने बताया कि उसके पति रामदास की मौत गाज गिरने से खेत पर हुई थी। उसने किसान दुर्घटना बीमा योजना के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अधिकारियों ने पति की मौत को गाज से नहीं दर्शाया। इस कारण उसे लाभ नहीं मिल पा रहा है। ब्लाक जखौरा के ग्राम सीरौन खुर्द निवासी नाथूराम ने बताया कि उसके हथकरघा कारखाने में आग लग जाने के कारण तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। उसने मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर दिनेश पांडेय, संजीव, मर्दन सिंह यादव, सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें