फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से तेंदुआ की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गौना रेंज में ट्रक की टक्कर से एक तेंदुआ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौना रेंज अंतर्गत नेशनल हाईवे ग्राम गौना व नाराहट के बीच में शनिवार की देर शाम एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेंदुआ की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर गौना रेज के अधिकारी ने तेंदुआ के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि हिट एंड रन में तेंदुआ की मौत हुई है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें