फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने फूंका जाखलौन एसओ का पुतला

Wed, 21 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता के साथ जाखलौन थानाध्यक्ष द्वारा अभद्रता किए जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसओ का पुतला दहन किया। इसके अलावा अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन



मंगलवार की दोपहर में जिला बार भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें जाखलौन निवासी अधिवक्ता विवेक कुमार श्रीवास्तव के साथ थानाध्यक्ष द्वारा की गई अभद्रता पर रोष व्यक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि जब तक थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अधिवक्ता विरोध करते रहेंगे। 21 व 23 अक्तूबर को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अगली रणनीति 28 अक्तूबर को तय होगी। इसके बाद जिला बार भवन के सामने थानाध्यक्ष का पुतला फूंका। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभूदयाल शर्मा एवं संचालन महामंत्री राजेश देवलिया ने किया। इस दौरान नंदराम जायसवाल, कपूरचंद जैन, हरीदत्त पाली, अशोक त्रिपाठी, संतोष गोयल, गोविंद नारायण सक्सेना, जिनेंद्र कुमार जैन, टीएन बिलगैंया, विजय सर्राफ, राजेंद्र पटेल, कृष्ण कुमार अलया, रमेश कुशवाहा, प्रदीप अगरिया, मुन्नालाल नांगल, दयाराम चौबे, गौरव चौबे, अनिल कुमार, ओमप्रकाश घोष, राजाराम दुबे, सुरेंद्र सिंह तोमर, शराफत, ज्ञानचंद्र लोहिया, जिनेंद्र सर्राफ, प्रकाश चंद्र लोहिया, रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें