फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को देंगे कानून और मार्शल आर्ट की जानकारी

विज्ञापन
नारी के सम्मान में मिशन शक्ति पर वेबिनार में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व प्रोफसर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति कार्ययोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शारदीय नवरात्र 25 अक्तूबर के दौरान नारी सम्मान, नारी शिक्षा, नारी सशक्तिकरण एवं नारी सुरक्षा के लिए विविध कार्यक्रम होने हैं। इस क्रम में राज्य विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध समस्त महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों के लिए बालिका सुरक्षा ऑनलाइन प्रशिक्षण का मेगा शुभारंभ उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को कानून की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनको मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

वेबिनार में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वेबिनार के माध्यम से विधि विशेषज्ञों, मनोवैज्ञानिकों और पुलिस अधिकारियों के सहयोग से महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन 1090, 108, 102, 112, 181 की जानकारी दी जाएगी एवं काउंसलिंग व परामर्श सत्र भी किया जाएगा। नेहरू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय प्रत्येक दिन प्रात: दस से साढ़े दस बजे तक जागरूकता अभियान के तहत वेबिनार, निबंध /पोस्टर/प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रत्येक दिन शाम पांच से छह बजे तक छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ऑनलाइन प्रदान करेंगे। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमित भारद्वाज ने कहा कि अभियान को शारदीय नवरात्र से चैत्र नवरात्र पर जारी रखा जाएगा। वेबिनार में नेमवि प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल, डॉ. अनिल सूर्यवंशी, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सूबेदार यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी एवं रासेयो के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
-------------
बेटियों के सम्मान में ‘सेल्फी विद डॉटर’ प्रतियोगिता
ललितपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार द्वारा बेटियों को समान, उनका भविष्य बेहतर करने के लिए एवं जनसामान्य में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच लाने के लिए ‘सेल्फी विद डॉटर’ कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनसामान्य को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ललितपुर के फेसबुक पेज को लाइक व फालो कर पेज पर अपनी फेसबुक आईडी से सेल्फी विद डॉटर कांटेस्ट ललितपुर लिखकर फोटो के बारे में कुछ रोचक/आनंददायक कहानी/बात/किस्से के साथ अपना नाम, बेटी का नाम व पता लिखना होगा। फोटो (सेल्फी) अपलोड कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जा सकता हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की पोस्ट में सर्वाधिक लाइक/कमेंट होने वाली पोस्ट के आधार पर योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को पुरस्कृत/सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेेल ने दी है।
विज्ञापन

महिलाओं को दी 1090 हेल्पलाइन की जानकारी
ललितपुर। रविवार को अपर आयुक्त झांसी मंडल, झांसी/नोडल अधिकारी जनपद ललितपुर पूनम निगम की अध्यक्षता में मिशन शक्ति पर गोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मसौराकलां में किया गया। उन्होंने विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके प्रति आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण हेतु टोल फ्री नम्बर 1090 के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क पहनने की अपील की। ग्राम प्रधान को निर्देशित किया किया ग्राम के पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1076 एवं 1090 की जानकारी हेतु वॉल पेंटिंग कराएं। कार्यक्रम के उपरान्त नोडल अधिकारी ने फसल अवशेष न जलाये जाने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, विकास खंड जखौरा के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, फसल अवशेषों को खेतों में न जलाए जाने एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री चार बजे प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जाए। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-----------
साइबर क्राइम सेल के बारे में बताया
ललितपुर। रविवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संबंध में नोडल अधिकारी/अपर आयुक्त झांसी मंडल झांसी पूनम निगम की उपस्थिति और अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रजनी साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, तहसीलदार ललितपुर श्याममणी त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रधानाचार्या नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका के सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग के साइबर क्राइम सेल द्वारा साइबर अपराध को रोके जाने के बारे में विस्तार से बताया। अंत में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
छात्राओं के अभिभावकों और छात्रों को शपथ दिलाई
महरौनी/बार। रविवार को राजकीय महाविद्यालय महरौनी में बालिका आत्मसुरक्षा अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा और सम्मान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीमा श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या और महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं के अभिभावकों और छात्रों द्वारा शपथ दिलाई गई। उधर, ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत वेबिनार का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो केशव देव ने किया। मुख्य वक्ता दिल्ली उच्च न्यायालय के एडवोकेट दीपक कुमार रहे। उन्होंने घरेलू हिंसा के विभिन्न प्रकार और उससे संबंधित कानूनी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ रीतेश कुमार खरे ने लैंगिक समानता पर व्याख्यान दिया। अर्चना सिरोठिया ने छात्राओं को सजग एवं सचेत रहने और अकेले यात्रा करते समय एवं दैनिक जीवन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। असिस्टेंट प्रो. अनुराधा, प्रोफेसर अर्चना सिरोठिया, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार सरोनिया, डा.ॅ डीके साहू, डॉ. सतीश कुमार एवं डॉ. जगवीर सिंह ने हिस्सा लिया।
बार में ब्लाक बार के सामुदायिक भवन में नारी सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत मिशन नारी शक्ति का आयोजन कृषि विभाग बार के द्वारा किया गया। जिसमें अनेक कृषक महिलाओं ने भाग लिया। गोष्ठी के उपरांत रैली निकाली गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कृषक महिला किरण यादव टोडी के द्वारा की गई। किसान नेता कीरत बाबा एवं जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा विशिष्ट अतिथि रहे। महिलाओं को बताया गया कि शासन द्वारा महिलाओं के जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन नारी शक्ति अभियान 25 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। पीपीएस पवन कुमार ने कहा कि अपने गांव में पराली को न जलाए जाने का संदेश अपने अपने गांव में पहुंचाएं। इस अवसर पर प्रभाकरण नायक, इदरीश खान, नारायण दास वर्मा, जितेश कुशवाहा, मूलचंद वर्मा, दीपेंद्र यादव, राजेश राठौर सहित महिला समूह एवं कृषक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें