फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीद घोटाले के आरोप में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमीन खरीद के घोटाला का आरोप लगाते हुए घंटाघर प्रांगण में प्रदर्शन किया। इस दौरान योगी सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की चौकसी से संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर ट्रस्ट के लोगों ने करोड़ों रुपये की जमीन खरीद में घोटाले की खबरें मीडिया में आई तो कांग्रेस बिफर गई। सोमवार को युवक कांग्रेस ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकित यादव का आरोप है कि राम मंदिर ट्रस्ट के भ्रष्ट लोगों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। योगी सरकार को चाहिए कि वह इस भ्रष्ट ट्रस्ट को बर्खास्त कर घोटाले बाजों पर मुकदमा कायम करें। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देश के सभी वर्गों के लोगों, विशेषकर हिंदुओं ने जो चंदा दिया है, उसे कुछ लोग मिलकर हड़प रहे हैं, यह हमारे देश के करोड़ों हिंदुओं के विश्वास पर कुठाराघात है। सीएजी से इसका ऑडिट करा कर पाई-पाई का हिसाब देश की जनता के सामने रखना चाहिए। जब तक यह सरकार है, तब तक ऐसे भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा मिलता रहेगा । उन्होंने राज्यपाल से भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की। इस दौरान जिला युवक कांग्रेस ने घंटाघर के प्रांगण में योगी सरकार का पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों से उक्त पुतले को छीन लिया। इस छीना झपटी में पुतला के कई धड़ों में बंट गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव उवेश खान, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, हरिबाबू शर्मा, जिला महासचिव राकेश रजक, मनीष श्रीमाली ,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मोंटी शुक्ला, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, जिला महासचिव सोनू शुक्ला, जिला सचिव सौरभ रैकवार, दीपक चौहान, रोमन खान ,महेंद्र पनारी शिवांश तिवारी, राहुल सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें