फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया इन दिनों चला रहे भूमि पर कब्जे का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में भूमाफिया इन दिनों भूमि पर अवैध कब्जे का अभियान चला रहे हैं। जिससे लोगों का अपनी भूमि बचाना मुश्किल हो रहा है। ऐसा ही मामला थाना बानपुर एवं कोतवाली अंतर्गत उजागर हुआ है। शिकायतकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत चरनदास ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बानपुर बार रोड से लगी भूमि है व समीप में बस स्टैंड भी है। इस कारण इस भूमि पर भूमाफियाओं ने अपने नजरें गढ़ा ली हैं। दो अक्तूबर को करीब आठ बजे भूमि पर अपना गड्ढे का पुराव करा रहे थे, तभी भूमाफिया के साथ दस साथी आए और वे जमीन पर कब्जा करने लगे। इस दौरान वह बारह बोर का कट्टा भी लिए थे। उन्होंने मां बहनों की गालियां देते हुए धमकाना आरंभ कर दिया। इन व्यक्तियों का आतंक होने से कोई उनके खिलाफ गवाही भी नहीं देता है। ऐसे में वह कभी भी कोई घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने भूमि पर कब्जा करने की फिराक में घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली अंतर्गत तालाबपुरा निवासी सौरभ कुमार जैन ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सिंचाई विभाग कार्यालय के पास 1200 वर्ग फुट का प्लाट है। इस प्लॉट पर कब्जा करने के लिए भूमाफिया किस्म के लोग दबंगई दिखा रहे हैं। उसने भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें