दूषित पानी पीकर तीन लोग बीमार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हैंडपंप को बंद कराया। पानी का सैंपल लेकर उसकी जांच के लिए भेजा गया है।
पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधई के मजरा इमलाखेडा में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से तीन लोग बीमार हो गए हैं। जानकारी लगते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। उपजिलाधिकारी पाली निशांत कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे। ग्राम इमलाखेड़ा में निकल रहे दूषित पानी वाले हैंडपंप को बंद कराया। और मरीजों का हाल जाना दो मरीज घर पर ही है। और एक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है