नमाज पढ़कर आ रहे युवक ने गाली दे रहे युवकों को ऐसा करने से रोका तो हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से वह चोटिल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला मवेशी बाजार निवासी मोहम्मद अनस ने बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वह नमाज पढ़कर घर आ रहा था। मोहल्ले में पहुंचने पर एक युवक गालियां दे रहा था। जब उसने इस प्रकार से सार्वजनिक तौर पर गाली देने से रोका तो आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गालियां दी और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि इतना ही नहीं हमलावरों ने उसके घर में भी तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों ने उसको किसी तरह आरोपियों से बचाया। तहरीर के मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।