फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: खेलते समय मासूम के ऊपर गिरा लकड़ी का गेट, दबने से हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

Fri, 12 Jun 2026 03:05 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

घर में खेलते समय लकड़ी का भारी गेट मासूम की ऊपर गिर गया था। जिससे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
 
विज्ञापन
लकड़ी गेट की चपेट में आई मासूम की मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसाटा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर में खेलते समय लकड़ी का भारी गेट उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम परसाटा निवासी चंद्रप्रताप लोधी की डेढ़ साल बच्ची गौरी सुबह घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घर में एक ओर रखा लकड़ी का दरवाजा (गेट) अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा। गेट के नीचे दबने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और जोर-जोर से रोने लगी बच्ची की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गेट को हटाकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गौरी परिवार की लाड़ली थी और उसकी असमय मौत से पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें