शहर के मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार की सुबह एक युवक को दो युवतियों ने दौड़ा-दाैड़ाकर लाठी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी धर्मेंद्र पंथ ने बताया कि वह एंबुलेंस चालक है। विपक्षी युवक आए दिन बिना किसी बात के गाली देता है और शराब पीने के लिए अवैध रूप से रुपयों की मांग करता है। 11 अप्रैल की दोपहर वह अस्पताल में अपनी एंबुलेंस गाड़ी में बैठा था। तभी विपक्षी अपने दो साथियों के साथ आया और अवैध रुपयों की मांग करने लगा। मना करने पर उन्होंने गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी थी।
राजीनामा नहीं किया तो पीटा
रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में था। तभी विपक्षी ने दो युवतियों को राजीनामा करने के लिए उसके पास भेजा। दोनों युवतियां विपक्षी से राजीनामा करने के लिए कहने लगी। राजीनामा से इंकार करने पर युवतियों ने उसको पीट दिया। साथ ही, झूठे छेड़छाड़ के मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने विपक्षी व दोनों युवतियों से जानमाल का खतरा होने और डर व भय के कारण वह अपनी एंबुलेंस भी नहीं चला पाने की बात कही। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
एंबुलेंस चालक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य होंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो...