खेत पर मवेशियों के लिये चारा काटने गयी एक ग्रामीण महिला की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। कस्बा मड़ावरा के नोकापुरा निवासी 32 वर्षीय विनीता पत्नी सरमन कुशवाहा बृहस्पतिवार शाम खेत पर चारा काटने गयी थी।
विज्ञापन
जिसका हाथ लौटते समय खेत में लगी तार से छू गया, जिसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गयी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका एक सीमांत काश्तकार है परिवार में पति मजदूरी करता है। दो बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मृतका के आश्रितों को शासन से आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है।