फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पर्यटन हब बनेगा ललितपुर,युवाओं को मिलेगा रोजगार-गुडडू राजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं को प्रदेश स्तर पर उजागर करते हुए पर्यटन हब के रूप में विकसित कराने के साथ ही शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य किया जाएगा। यह बात
विज्ञापन

रविवार को जनसंपर्क करते हुए बसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा ने कही।
उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए समुचित व्यवस्थाओं के साथ ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। रविवार को गुड्डू राजा ने ग्राम पटौराकलां, पटौराखुर्द, गंगारी, दावनी, परौंदा, चौसा, बरदेही, कचनौंदा, नया गांव, नुनावली, बरखेरा, आलापुर, ऐरा, बारौद इत्यादि ग्रामीण अंचलों में घर-घर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार चुनने के लिए इस बार युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
इस दौरान दीपक त्रिपाठी, राहुल पाठक, अजय पाठक, छोटू पाठक, प्रथम रजक, सौरभ लोधी, राकेश राजपूत, हल्के अहिरवार, अखिलेश, रघुवीर अहिरवार, दौलत अहिरवार, बालमुकुंद अहिरवार, छेनू, दौलत, हलके राम, पर्वत कुशवाहा, अमरपाल सिंह बुंदेला, चाली महेशपुरा, आशीष सराफ, नवीन जैन, सोनू रावत, उत्तम राजा, सतेंद्र परमार, पुष्पेंद्र वरदेही, सचेंद्र राजा, चंचल राजा, कल्लू बबेले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज करेंगे नामाकंन दाखिल
बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजा अपना नामांकन सोमवार को दाखिल करेंगे, उन्होंने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी के चलते अधिक लोग नामांकन में शामिल नही हो सकते हैं। ऐसे मे सब अपने-अपने घर से ही हमें अपना आशीर्वाद दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें