बोगी में बैठा वसीम गुटखा थूकने के लिए गेट पर पहुंचा। जैसे ही थूकने के लिए गेट से बाहर सिर किया। खंभे से टकरा गया। गेट पर खड़े लोगों ने उसे पकड़कर अंदर कर लिया लेकिल सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गया। यात्रियों ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर 108 एंबुलेंस की मदद मेडिकल काॅलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंत्योदय ट्रेन से गुटखा थूकते समय ललितपुर रेलवे स्टेशन के समीप जनपद महराजंगज के थाना फरिंदा अंतर्गत परसाबे जंगलपुरबा के 19 वर्षीय वसीम का सिर पटरी किनारे किसी खंभे से टकरा गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ मुंबई सटरिंग लगाने का काम करने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
मृतक के मामा शकील अहमद के मुताबिक वह अपने भांजे वसीम (19) पुत्र मोहम्मद उमर के साथ सटरिंग का काम करने के लिए मुंबई जा रहे थे। उसके साथ अन्य साथी भी थे। वह लोग गोरखपुर से अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। मंगलवार की रात को ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजर रही थी कि बोगी में बैठा वसीम गुटखा थूकने के लिए गेट पर पहुंचा। यहां उसने जैसे ही गुटखा थूकने के लिए गेट से बाहर सिर किया उसका सिर पटरी किनारे स्थित किसी खंभे से टकरा गया।
गेट पर खड़े लोगों ने वसीम को पीछे से पकड़कर अंदर कर दिया। जिस कारण वह बाहर नहीं गिर पाया। टक्कर लगने से वसीम के सिर में चोट आई और वह गंभीर घायल हो गया था। घटना के बाद बोगी में बैठे यात्रियों ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर दी। जिसके बाद ट्रेन ललितपुर और जीरोंन के बीच रुक गई। घटना की जानकारी ट्रेन में चल रहे रेलवे कर्मचारियों को दी। रेलवे कर्मियों ने एक निजी वाहन से घायल वसीम को ललितपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। यहां पूर्व से रखी 108 एंबुलेंस की मदद से वसीम को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया था। यहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।