स्कूल जा रहीं शिक्षिकाओं से भरी मारूती वैन हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। जिसमें दो शिक्षिका की मौत हो गई। घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
तालबेहट कोतवाली इलाके में स्कूल जा रहीं शिक्षिकाओं से भरी मारूती वैन हाईवे पर टैंकर से टकरा गई। जिसमें दो शिक्षिकाओं की मौत हो गई। पांच घायल बताई जा रही हैं। सभी हो उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
झांसी से तालबेहट क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को लेकर जा रही एक मारुति वैन हाईवे पर ट्रक टैंकर से टकरा गई। घटना से चीख-पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शिक्षिका आरती शर्मा की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि दूसरी शिक्षिका सीपरी बाजार निवासी 44 वर्षीय ज्योति सुंदरानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।