शिशुपाल सिंह व महेंद्र प्रताप सिंह फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
पूराकलां में रविवार को आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे मामा-भांजे की बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना बार अंतर्गत ग्राम लड़वारी निवासी 55 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह परमार पुत्र गोविंद्र सिंह काफी समय से इंदौर में रहते है। उनकी लड़वारी में स्थित एक जमीन को लेकर न्यायालय में मुकद्दमा चल रहा है। जिसके सिलसिले में उनका अक्सर तालबेहट आना जाना रहता है। रविवार को वह पूराकलां में एक परिचित के यहां शादी समारोह में आयोजित प्रतिभोज में भाग लेने अपने मामा कोतवाली अंतर्गत ग्राम पिपरई निवासी 52 वर्षीय शिशुपाल सिंह पुत्र सूरज सिंह के साथ बाइक से गए थे। रविवार की रात जब वह दोनों बाइक से वापस अपने गांव पिपरई आ रहे थे। तभी बरूआ नाले के समीप सामने से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिर गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे अन्य लोगों ने जब उन्हें सड़क पर पड़ा देखा तब तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया। मृतक महेंद्र का एक पुत्र और एक पुत्री है जबकि शिशुपाल के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।