फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: नहर में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, परिवार में मच गया कोहराम 

Tue, 15 Mar 2022 12:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर 

सार

मडावरा तहसील पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मडावरा तहसील के ग्राम प्यासा के पास रोहिणी नहर में डोंगरा खुर्द की ओर से ट्रॉली में माटी भरकर आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा जिससे उस पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है की ट्रैक्टर चालक और मजदूर दोनों मडावरा के ग्राम रनगांव के निवासी थे मृतकों के नाम घंसू पुत्र रामदास उम्र लगभग 20 वर्ष और प्रीतम पुत्र रगवर उम्र 32 वर्ष बताई गई है। ट्रैक्टर मालिक भी ग्राम रनगांव निवासी हरदास गंधर्व का बताया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें