फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, आठ किलोमीटर तक ट्रक में फंसा रहा वाहन

Sat, 18 Apr 2026 02:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

टक्कर के बाद बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और चालक उसे घसीटते हुए भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा किया और तेरई फाटक चौकी व तालबेहट पुलिस को अलर्ट किया गया। इसके बाद जमालपुर के पास ट्रक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-44 पर कस्बा बांसी के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बार थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव निवासी रानू कुशवाहा (35) और राजू उर्फ राजेश (23) की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। दोनों बुआ के बेटे को भोपाल जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब आठ किलोमीटर तक घसीटती रही, जिसे बाद में जमालपुर के पास बरामद किया गया।
विज्ञापन


मृतकों के चचेरे भाई गोकल ने बताया कि शुक्रवार रात रानू और राजू अपनी बुआ पार्वती के पुत्र धनीराम को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। धनीराम भोपाल में काम करता है। उसे स्टेशन छोड़ने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कस्बा बांसी स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रानू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

ट्रक में फंसी बाइक को घसीटते हुए भागा चालक
टक्कर के बाद बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और चालक उसे घसीटते हुए भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा किया और तेरई फाटक चौकी व तालबेहट पुलिस को अलर्ट किया गया। इसके बाद जमालपुर के पास ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक में फंसी बाइक का अधिकांश हिस्सा घिसकर नष्ट हो चुका था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों परिवार सदमें में
रानू तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे हैं और वह मजदूरी करता था। राजू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हेलमेट न पहनना पड़ रहा है भारी
पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान काटने के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जिले में औसतन हर माह 10 से 12 लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे हैं, जिनमें अधिकांश बाइक चालक बिना हेलमेट के होते हैं।

हेलमेट क्यों है जरूरी
दुर्घटना के समय सिर को गंभीर चोट से बचाता है।
विशेष सामग्री सिर को सीधे टकराव से सुरक्षित रखती है।
सिर और टकराने वाली वस्तु के बीच सुरक्षा कवच का काम करता है।


इस साल की प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं
26 जनवरी: थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम बरखेरा में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हुए। 18 वर्षीय शिवेंद्र की मौके पर और 20 वर्षीय अनुज की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय शंकर ने बाद में दम तोड़ा।
विज्ञापन

13 फरवरी: थाना बानपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की टक्कर से 27 वर्षीय देशपत, उसके पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक और 21 वर्षीय रिंकू की मौत।
23 फरवरी: मड़ावरा क्षेत्र में स्लीपर बस की टक्कर से आलोक, राजकुमार और जयदीप की मौत।
6 मार्च: ट्रैक्टर की टक्कर से बृजेश और उसकी 11 वर्षीय बेटी पूनम की मौत, पत्नी पूजा घायल।
17 अप्रैल: कस्बा बांसी के पास ट्रक की टक्कर से राजू और रानू कुशवाहा की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें