फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: धौर्रा स्टेशन के पास क्राॅसिंग पर पहिया निकलने से ट्रक फंसा, एक घंटे अवरूद्ध रहा झांसी-भोपाल रूट

Wed, 08 Oct 2025 10:15 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

अचानक ओवरलोड ट्रक का पहिया निकलने से वह क्रासिंग पर ही खड़ा रहा गया। यह देख वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी। मुश्किल से जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को हटाया गया।
विज्ञापन
धौर्रा स्टेशन के पास क्राॅसिंग पर फंसा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन और ललितपुर के बीच धौर्रा स्टेशन के पास बनी रेलवे क्राॅसिंग पर अचानक ओवरलोड ट्रक के पहिये की बीम टूटने से वह निकल कर अलग हो गया। जिसके बाद ट्रक वहीं पर खड़ा रह गया। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। करीब एक घंटे तक झांसी भोपाल रूट अवरूद्ध रहा। मौके पर जेसीबी की मदद से किसी तरह क्राॅसिंग पर फंसे ट्रक को हटाया गया। तब जाकर ट्रेन निकल सकी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गये। पहली गाड़ी साबरमती एक्सप्रेस को 9:38 पर निकाला गया।
विज्ञापन



रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें