महिला ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन उसे पीटता रहता है। जिससे वह तंग आ चुकी है। पत्नी ने बर्दाश्त करने की सारी हदें पार कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शादी के चार साल बाद एक महिला ने अपने पति पर आये दिन मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत की है। महिला ने बताया कि अब वह पति के प्रताड़ना बर्दाशत नहीं कर सकती है। मामला जनपद कोतवाली इलाके का है।
विज्ञापन
शहर के वंशीपुरा निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन बिना किसी कारण के लात-घूंसे और डंडों से पिटाई करता है। उसने बताया कि बीते दिनों एक विवाद के दौरान पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ में चोट आई। महिला ने बताया कि उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन पति के स्वभाव में कोई सुधार नहीं आया। पति ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी है।