जिले में बृहस्पतिवार की रात को महरौनी-नाराहट मार्ग पर ग्राम ककरुआ के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम परोल निवासी हेमंत (18) पुत्र हरपाल अपने दोस्तों अजय (20) पुत्र दयाराम, रामपाल (22) पुत्र पृथ्वी और रामपाल (23) पुत्र धनीराम के साथ ग्राम पठा विजयपुरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अभी उनकी बाइक ग्राम ककरुआ के पास पहुंची कि सामने से आ रहे की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे चारों युवक बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और निजी वाहन की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल हेमंत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय, रामपाल, रामपाल को मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया।