फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: सर्दी के सितम ने ले ली जान, फसल की रखवाली कर रहे अन्नदाता की मौत

Sun, 01 Jan 2023 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

लेखपाल रिजवान खान ने आकर मृतक मोहन की पत्नी से बयान लिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार पाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सर्दी के सितम ने ले ली किसान की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर  के जाखलौन थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मादोंन के मजरा माताखेड़ा निवासी मोहन सिंह पुत्र तोरन सिंह यादव (55) की खेत पर सुबह लगभग क़रीब साढ़े पांच बजे मौत हो गई। परिजनों ने बताया मोहन खेत पर शाम को खाना खाने के बाद गए थे हर रोज की तरह खेत पर फसल की रखवाली करने जाते थे और सुबह सात बजे घर वापस आते थे। 

विज्ञापन


रविवार को पड़ोस के खेत पर रखवाली करने वाले सीताराम ने बताया कि मोहन खेत पर मरणासन्न अवस्था में पड़े हैं। खबर मिलने पर परिजन सहित तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।  मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल रिजवान खान ने आकर मृतक मोहन की पत्नी से बयान लिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार पाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें