तालबेहट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेरई फाटक के समीप शनिवार को दो सड़क हादसे हुए। एक में डंपर और बाइक की टक्कर होने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरी घटना में एक कंटेनर पलटने से चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेरई निवासी हरदयाल (30) पुत्र नंदराम कुशवाहा शनिवार को बाइक से अपने घर से खेत पर जा रहा था। सड़क पार करते समय एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी,जिससे हरदयाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इधर, राजमार्ग पर जमालपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर शनिवार को झांसी से ललितपुर जा रहा था। जमालपुर के समीप चालक कंटेनर पर नियंत्रण न रख सका और वह सड़क किनारे पटल गया। बताया गया है कि इस हादसे में चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।