फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: सड़क हादसे में बाइक सवार सहित तीन घायल, थाना तालबेहट इलाके में हाईवे पर हुई दुर्घटना

Sat, 08 Aug 2026 08:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

तालबेहट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेरई फाटक के समीप दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालबेहट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेरई फाटक के समीप शनिवार को दो सड़क हादसे हुए। एक में डंपर और बाइक की टक्कर होने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरी घटना में एक कंटेनर पलटने से चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेरई निवासी हरदयाल (30) पुत्र नंदराम कुशवाहा शनिवार को बाइक से अपने घर से खेत पर जा रहा था। सड़क पार करते समय एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी,जिससे हरदयाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इधर, राजमार्ग पर जमालपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर शनिवार को झांसी से ललितपुर जा रहा था। जमालपुर के समीप चालक कंटेनर पर नियंत्रण न रख सका और वह सड़क किनारे पटल गया। बताया गया है कि इस हादसे में चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें