फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर को ओवरआल चैंपियनशिप

Sun, 08 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जेटीसी ग्राउंड पर चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय युवक समारोह का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान ललितपुर ओवरआल चैंपियन रहा। बालकों के वर्ग में महरौनी और बालिका वर्ग में जीजीआईसी ललितपुर अव्वल रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करने से प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में खेल भावना से उतरना चाहिए। यदि कोई प्रतियोगिता में पिछड़ गया है
तो उसे निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगली प्रतियोगिता में और तैयारी के साथ उतरना चाहिए। ऐसा विश्वास है कि जिले में स्थान बना चुके खिलाड़ी मंडलीय रैली में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे कि उनके कालेज व जनपद का नाम रोशन हो सके। उन्होंने चुनिंदा खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह अनेक प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विभिन्न स्कूलों और कालेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आरती राजपूत ने आठ सौ मीटर, 1500 मीटर व पांच हजार मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नेहा ने ऊंची कूद व चार सौ मीटर बाधा दौड़ में बेहतर प्रदर्शन किया।
बालिकाओं के जूनियर वर्ग में संध्या सौ मीटर, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ में अव्वल रहीं। वैष्णा ने आठ सौ मीटर व पंद्रह सौ मीटर दौड़ में सराहनीय प्रदर्शन किया।
जूनियर बालक वर्ग में विजेंद्र ने दो सौ मीटर, चार सौ मीटर और तीन हजार मीटर दौड़ और महेंद्र सिंह ने गोला, डिस्कस व हेमर थ्रो में बेहतर प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग में अभय सिंह ने 1500 मीटर, तीन हजार मीटर दौड़ व तीन किलोमीटर पैदल चाल में अपना लोहा मनवाया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में रचना ने चार सौ मीटर, अस्सी मीटर बाधा दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैंशी ने सौ मीटर, दो सौ मीटर व ऊंची कूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में हरपाल सिंह ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में अपना जलवा बिखेरा। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण के समय उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।
विभिन्न कालेजों के खेल शिक्षकों को भी शील्ड प्रदान की गई। संचालन जयशंकर द्विवेदी ने किया। इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह, पूनम मलिक, राजेंद्र त्रिपाठी, छविलाल सुमन, अमित शुक्ला, अरुण शर्मा, श्रीकांत उपस्थित रहे। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें