फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: रील बना रहे शख्स का आखिरी वीडियो, ट्रैक्टर पर सवार होकर बना रहा था, पहिये के नीचे आने से दर्दनाक मौत

Mon, 10 Nov 2025 08:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

रील बनाने के चक्कर में एक 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई। छात्र ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने साथी के साथ वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वह गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया।
विज्ञापन
मृतक नीलेश, वह ट्रैक्टर जिससे गिरकर हादसा हुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रील बनाने के चक्कर में एक 17 वर्षीय बीए के छात्र की जान चली गई। छात्र ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने साथी के साथ वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वह गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


छात्र की पहचान थाना कोतवाली सदर इलाके के ग्राम मैलवार निवासी नीलेश हुई है। बताया गया कि साेमवार की शाम को वह ग्राम कल्यानपुरा में अपने साथी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रील बना रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गिरते ही पहिया उसके ऊपर से निकल गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई, एक बहिन में सबसे छोटा था। बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और पिछले एक साल से रील बना रहा था और यूट्यूब पर ब्लॉग बनाकर डालता था। परिजनों ने साथी यूट्यूबर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।



मृतक नीलेश रील बनाने के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें