घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे पर 20 वर्षीय नीतू निवासी ग्राम बडोखरा थाना बानपुर का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
मृतका के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को परिजन खेत पर गए थे। जबकि नीतू घर पर थी। दोपहर को नीतू का भाई मोनू पेपर देकर घर पहुंचा। यहां उसने खाना देने के लिए नीतू को आवाज दी। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे के अंदर गया तो यहां लकड़ी से रस्सी के फंदे पर नीतू का शव लटक रहा था। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।