फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: किशोरी ने कुएं में कूदकर दी जान, भाई ने गांव के ही युवकों पर धमकाने का लगाया आरोप, दो गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 10:02 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मृतका के भाई का आरोप है कि गांव के युवकों से बहन का विवाद हो गया था। वह लोग बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी डर की वजह से उसने दर्दनाक कदम उठाया है। 
 
विज्ञापन
किशोरी ने कुएं में कूदकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से लापता 17 वर्षीय रमा निवासी ग्राम सतवासा थाना मड़ावरा का शव बृहस्पतिवार की देर रात कुएं में मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतका के भाई ने गांव के ही युवकों पर बहन को डराने धमकाने के आरोप लगाते हुए सुसाइड की वजह बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतका के भाई सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल को उसकी बहन के साथ गांव के छह लोगों ने विवाद किया था। विपक्षियों ने उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसकी बहन डर गई थी और बृहस्पतिवार की दोपहर घर से निकल गई थी। शाम तक जब वह घर नहीं आई तो उसकी खोजबीन की। रात को रमा का शव खेत में स्थित कुएं में उतराता मिला। मृतका के भाई सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन ने  युवकों की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।। सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि मृतका के भाई सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी बहन के द्वारा कुए में कूदकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में तहरीर दी है। जिसमें उनके द्वारा कुछ व्यक्तियों पर आत्महत्या को उकसाने के आरोप लगाए थे। तहरीर के आधार पर सुंसगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें