कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दैलवारा में नवोदय विद्यालय के छात्र मंगलवार रात को विद्यालय में सुविधाएं न मिलने से आक्रोशित होकर विद्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्रों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत किया गया। विद्यालय के छात्रों ने आरोप लगाया कि नवोदय विद्यालय में उन्हें बहुत सी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार विद्यालय प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है जिसके चलते आज विद्यालय के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। छात्रों ने खाने की गुणवत्ता खराब होने के भी आरोप लगाए हैं।