फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों का हंगामा, जन्माष्टमी पर विशेष भोजन में थी पनीर सब्जी... परोसा आलू

Sun, 17 Aug 2025 11:38 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मेनू के अनुसार त्योहार पर विशेष भोजन मिलना था जो नहीं दिया गया। बताया गया कि जब कोई पर्व होता है तो उस दिन छात्रों के भोजन में बदलाव किया जाता है।
विज्ञापन
घटना के बाद बच्चों को खाना खिलाता प्रशासन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालबेहट में दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में जन्माष्टमी के पर्व पर शाम के समय  छात्रों ने जमकर बवाल काटा। आरोप लगाया कि मेनू के अनुसार त्योहार पर विशेष भोजन मिलना था जो नहीं दिया गया। बताया गया कि जब कोई पर्व होता है तो उस दिन छात्रों के भोजन में बदलाव किया जाता है। पनीर की सब्जी, रोटी और खिचड़ी दी जाती है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सुबह बनी आलू की सब्जी और पूड़ी परोस दी गई। जिसे देखकर छात्र नाराज हो गए और खाना खाने से मना कर दिया। इसकी सूचना प्रशासन को जैसे ही लगी तुरंत मौके पर एसडीएम भूपेंद्र सिंह और प्रभावी निरीक्षक मनोज मिश्रा पहुंच गए।

विज्ञापन

घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। एसडीएम ने विद्यालय में मौजूद स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। मौके पर ही दाल-चावल, सब्जी-रोटी बनवाकर छात्रों को खाना उपलब्ध करवाया। इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के आदिवासी समाज सहित गरीब वर्ग के बच्चे अध्ययन करते हैं। ऐसे में पढ़ने वाले बच्चों में छोटे- छोटे बच्चे भी शामिल है। जो अपने घर से दूर यहां रहकर अध्ययन कर रहे हैं। 


यह विद्यालय सरकार गरीब और मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संचालित करती है। छात्रों को शिक्षा, छात्रावास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें