ललितपुर में बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर खड़े एक किशोर की गाज के चपेट में आने से मौत हो गई है। म्रतक कक्षा 9वीं का छात्र था।
थाना बार के ग्राम जरावली निवासी 14 वर्षीय अभिराज बृहस्पतिवार की रात को अपने पिता प्रकाश के साथ घर के बाहर खड़ा था। साथ में उसकी मां व बहन भी थी। इसी दौरान अचानक गाज गिर गई। जिसकी चपेट में अभिराज आ गया और घायल होकर अचेत हो गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।