फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से 15 पोल टूटे, लाइनें क्षतिग्रस्त, 100 गांवों की बिजली रही गुल

Fri, 03 Apr 2026 09:32 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

तेज हवा और बूंदाबांदी के दौरान सैदपुर के पास 33 केवी लाइन पर एक पेड़ गिर गया। वहीं, गढ़ौली व सैदपुर फीडर के 15 विद्युत पोल टूटने से लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस वजह से करीब 100 गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विद्युत पोल टूटने से क्षतिग्रस्त लाइन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील क्षेत्र में बुधवार रात करीब आठ बजे आई तेज आंधी और बूंदाबांदी के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से गढ़ौली व सैदपुर फीडर के 15 पोल टूट गए और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते 24 घंटे से करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह से पोल बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवा और बूंदाबांदी के दौरान सैदपुर के पास 33 केवी लाइन पर एक पेड़ गिर गया। वहीं, गढ़ौली व सैदपुर फीडर के 15 विद्युत पोल टूटने से लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने व लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। रात करीब 12 बजे तक टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से टीम ने दोवारा काम शुरू कर दिया है,जो देर शाम तक चलता रहा।


100 गांवों में पूरी रात छाया रहा अंधेरा
बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब 100 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महरौनी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सैदपुर प्राइवेट ट्यूबवेल लाइन के कुछ पोल टूट गए, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते रात भर कई गांवों में विद्युत सप्लाई ठप रही। अवर अभियंता हर प्रसाद ने बताया कि रात तक काम पूरा कर सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन



यह बोले किसान
मैने दो एकड़ में मूंग की फसल की है। रात में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिस वजह से खेत में पानी नहीं दे सका। -गोपाल, किसान रनगांव
कल शाम से विद्युत की सप्लाई न होने से मूंग की फसल में पानी देने के लिए डीजल पंप चलाना पड़ रहा है, जो काफी महंगा पड़ रहा है। जल्द से जल्द विद्युत की सप्लाई होनी चाहिए।-धीरज कुशवाहा, किसान मड़ावरा

इन्होंने यह कहा
आंधी-पानी में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर जाने से दो फीडरों की लाइनों के 15 विद्युत पोल टूट गए थे। जिससे विद्युत सप्लाई बाधित रही है। रात में और सुबह से विभागीय टीम लगाकर देर शाम सप्लाई चालू कर दी गई है।-विनोद कुमार राजपूत, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें