फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने अपने हाथों से पखारे कन्याओं के पैर, पत्नी के साथ पूजन कर लिया आशीर्वाद

Sun, 29 Mar 2026 04:56 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने कहा नवरात्र का यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और उनके महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। कन्या पूजन के जरिए समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा का संदेश जाता है।
विज्ञापन
कन्याओं का पूजन करते पत्नी के साथ एसपी मोहम्मद मुश्ताक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने रामनवमी के दिन घर पर कन्याओं को भोजना कराया। इसके पहले एसपी ने अपनी पत्नी के साथ कन्याओं के पैर पखारे और विधिवत पूजा करते हुए उन्हें तिलक लगाया। एसपी के साम्प्रदायिक सौहार्द की यह तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसको लेकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बच्चों के साथ बैठे एसपी और उनकी पत्नी। - फोटो : संवाद
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने अपने आवास पर नवरात्र के अंतिम दिन कन्या भोज का कार्यक्रम रखा। एसपी ने घर आई कन्याओं का विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया और देवी स्वरूप बालिकाओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें भोजन कराकर उपहार भी भेंट किए। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने कहा नवरात्र का यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और उनके महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। कन्या पूजन के जरिए समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा का संदेश जाता है। इस दौरान पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।


कन्या भोज का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें