फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: दुकानदार से तमंचे के बल पर लूट, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Fri, 29 Aug 2025 11:08 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुभाष चंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालबेहट में गुरुवार की रात समय करीब 8:30 बजे मंदिर से दर्शन कर घर आ रहे एक दुकानदार के साथ बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर दो अंगूठी लूट ली। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला सरफियाना निवासी सुभाष चंद्र जैन कपड़े के व्यापारी हैं। गुरुवार की रात साइकिल से मंदिर से दर्शन कर घर वापस आ रहे थे। वह घर के समीप साइकिल से उतरकर पेशाब करने लगे इसी बीच बाइक सवार दो लुटेरे आए और तमंचा लगाकर उनके हाथों की दोनों अंगूठी छीन कर भाग गए। सुभाष चंद्र जैन ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों और कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में  प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें