फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: टक्कर के बाद स्कूटी सवार ट्रक में फंसा...हाईवे पर 500 मीटर तक घसीटा, ऐसे बची जान

Mon, 25 Aug 2025 09:58 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ट्रक ने स्कूटी में सामने से टक्कर मारी दी। चालक स्कूटी सहित ट्रक में फंस गया और ट्रक के साथ करीब 500 मीटर हाइवे पर घसीटता चला गया।
 
विज्ञापन
घायल स्कूटी सवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसी कस्बा के पुलिस चौकी अंतर्गत हाईवे पर स्कूटी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस पर सवार महिला पास में गिर गई। वहीं स्कूटी पर बैठा चालक गाड़ी के साथ ट्रक में फस गया और घसीटता चला गया। करीब 500 मीटर घसीटने के बाद वह अलग हो पाया। इस दुर्घटना में चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। लेकिन उसके सिर में हेलमेट होने की वजह से उसकी जान बच गई है। 

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी पर एक महिला और पुरुष जा रहे थे। जैसे ही वह लोग बांसी की तरफ से पुलिस चौकी के पास हाइवे पर पहुंचे तभी ललितपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में सामने से टक्कर मारी दी। जिससे पीछे बैठी महिला वहीं गिर गई और गम्भीर रुप से जख्मी हो गई। जबकि चालक स्कूटी सहित ट्रक में फंस गया और ट्रक के साथ करीब 500 मीटर हाइवे पर घसीटता चला गया।

जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज अभिषेक पवार और मुंशी जगत सिंह ने स्कूटी से चालक को दबा देख उठाया। उसके हाथ पैर में गंभीर चोटें थीं। लेकिन हेलमेट लगाए होने से उपर का हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। चालक ट्रक को तालबेहट के आगे पट्रोल पम्प के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें