फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मंदिर निर्माण की खुदाई के दौरान ‘सोने की ईंटें’ मिलने की चर्चा, गायब होने पर मचा हड़कंप

Sat, 11 Apr 2026 10:38 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ग्रामीणों के मुताबिक, जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान एक-एक कर 16 सोने की ईंटें निकली। ईंटों की पूजा कर पुनः उसी स्थान पर गहराई में दबा दिया गया। लेकिन रात में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जब गड्ढे को दोबारा खोदा तो ईंटें गायब थी।

 
विज्ञापन
सोने की ईंटें, सांकेतिक फोटो। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनौरी में मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई में ‘सोने की ईंटें’ मिलने की चर्चा से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब छह बजे मंदिर निर्माण के लिए पिलर की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन के पंजे में पीली धातु की एक ईंट निकली। इसके बाद मौके पर करीब 16 ईंटें मिलने की बात कही जा रही है। इन्हें सोना समझकर साफ करने के बाद गौड़ बाबा के समक्ष रखकर विधि-विधान से पूजन किया गया। बताया जाता है कि भ्रांतियों के चलते इन ईंटों को पुनः उसी स्थान पर गहराई में दबा दिया गया। इसके बाद रात करीब सात से साढ़े आठ बजे के बीच बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। जब गड्ढे को दोबारा खोदा गया तो ईंटें वहां नहीं मिलीं, जिससे हड़कंप मच गया।


सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। शुक्रवार को भी यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। लोग सवाल उठा रहे हैं कि खुदाई में मिली वस्तु क्या थी और वह रातोंरात कहां गायब हो गई। प्रशासनिक अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। वहीं सराफा कारोबारी शरद सोनी ने बताया कि सोने की ईंट मिलने की सूचना वह खुद गांव में रात में गए थे। ग्रामीणों ने भी इस बात की तस्दीक की थी लेकिन दोबारा खोदाई में ईंट उस स्थान पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें