फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर पावर प्लांट में 660 मेगावाट की यूनिट शुरू

Tue, 09 Jun 2015 12:55 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड की 660 मेगावाट उत्पादन वाली इकाई शुरू हो गई। सोमवार को मशीन की रफ्तार 900 आरपीएम रही, जब यह बढ़कर तीन हजार आरपीएम हो जाएगी, तो उसके लगभग 72 घंटे बाद बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।

ग्राम बुरौगांव चिगलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों का निर्माण चल रहा है। इसके लिए उदयपुरा रेलवे स्टेशन से कोयला पहुंचना भी शुरू हो गया है। अब तक एक इकाई बनकर तैयार है।
विज्ञापन


 कंपनी के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज ने विगत दिवस मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर एक इकाई जल्द शुरू करने की बात कही थी। साथ ही सोमवार को एक इकाई का परीक्षण करने की तिथि निर्धारित की थी। किसी प्रकार की कमी नहीं रहे, इसके देखते हुए कंपनी के अधिकारियों ने जांच भी की।

सोमवार दोपहर में इकाई को चालू किया गया। इस दौरान मशीन की शुरूआत ठीक रही। शुरूआत में इसे ल्यूबरीकेंट ऑयल से चलाया गया, फिर तेल से चलाया गया। धीरे- धीेरे कोयला से मशीन शुरू कर दी गई। मशीन की स्पीड सायं पांच बजे आठ सौ आरपीएम रही। बढ़ते- बढ़ते आठ बजे तक नौ सौ आरपीएम तक पहुंच गई।
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह तक स्पीड तीन हजार आरपीएम पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ब्वायलर स्वत: शुरू हो जाएगा। इसे लगातार 72 घंटे चालू रखा जाएगा, इसके बाद बिजली का उत्पादन शुरू होगा। इस अवसर पर कंपनी के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें