फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: पीआरवी पुलिस टीम पर हमला, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी

Wed, 03 Sep 2025 03:42 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

कोतवाली सदर पुलिस ने पीड़ित सिपाही याशवेंद्र राजपूत की तहरीर पर दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना पर मौके पर गई डायल 112 पीआरवी टीम के साथ लौटते वक्त एक पक्ष ने हमला बोल दिया। पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र में संचालित डायल 112 पीआरवी में तैनात याशवेंद्र राजपूत मंगलवार को एक इवेंट की सूचना पर मोहल्ला डोढा घाट गया था। साथ में होमगार्ड वीरन भी था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को समझाया और वापिस निकल आई। रास्ते में मनीष और उसका दोस्त छोटू रजक ने पीआरवी वाहन को रोक कर चालक होमगार्ड वीरन सिंह को एक थप्पड मार दिया। सिपाही यशवेंद्र ने छोटू रजक को रोकने का प्रयास किया तो वह उससे भी उलझते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा और वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद आरोपी मनीष व उसके दो साथियों ने सरकारी कार्य मे बाधा डालते हुए आरोपी छोटू रजक को मौके से छुडवाकर भगवा दिया।

भागते समय आरोपी छोटू ने मोहल्ले में दोबारा आने पर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। पीआरवी पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट होने की सूचना पर पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। कोतवाली सदर पुलिस ने पीड़ित सिपाही याशवेंद्र राजपूत की तहरीर पर दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें