जनसुनवाई में ललितपुर पुलिस को मिला प्रथम स्थान
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपदीय आइजीआरएस पर मामलों के निस्तारण में ललितपुर पुलिस को एक बार फिर से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ललितपुर पुलिस को अब तक 22 बार आइजीआरएस निस्तारण के मामलों में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जनपदीय आइजीआरएस शाखा प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण शुक्ला, आरक्षी दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार के द्वारा जनसुनवाई पोर्टल आइजीआरएस में दिसंबर माह 2020 में शिकायतों के शत-प्रतिशत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद ललितपुर पुलिस को प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईजीआरएस मामलों में सभी मामलों में निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। दिसंबर माह में जनसुनवाई पोर्टल आइजीआरएस पर कोई भी मामला लंबित नहीं है और सभी का निस्तारण गुुणवत्ता पूर्ण किया गया है।