फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने की जाखलौन को नगर पंचायत बनाने की मांग

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता संघ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला युवा अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कस्बा जाखलौन को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि कस्बा जाखलौन की आबादी पंद्रह हजार है। जिला मुख्यालय से दूरी बाइस किलोमीटर है। जनसंख्या एवं जन सुविधाओं को देखते हुए जाखलौन को ग्राम पंचायत के माध्यम से पर्याप्त विकास के अवसर उपलब्ध नहीं होते हैं। जाखलौन को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने के लिए कई वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन मांग ठंडे बस्ते में पड़ी है। मांग की गई कि कस्बा के विकास के लिए नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए। ज्ञापन पर संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार तिवारी, महेंद्र टिकैत, विवेक श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, मनमोहन चुरारिया, विजय कुमार सिंह, सुदेश, जितेंद्र कुमार, अनुज कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें