फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मड़ावरा में राहगीरों को दिखा तेंदुआ, वन विभाग टीम तलाश में जुटी, ग्रामीण को किया अलर्ट

Mon, 15 Sep 2025 05:43 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

इससे पूर्व 6 सितंबर को भी मदनपुर वन बीट के भौंती गांव के पास तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर दिया था। ग्रामीण चरवाहे ने सूझबूझ से बछड़े की जान बचाई थी।
विज्ञापन
तेंदुआ की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ावरा वन क्षेत्र में ग्राम मदनपुर और दारूतला के बीच रविवार रात करीब 9 बजे कुछ राहगीरों ने सड़क पर तेंदुए को देखा। सूचना पर सीओ मड़ावरा के नेतृत्व में पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टार्च की रोशनी में खोजबीन की लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन


क्षेत्रधिकारी मड़ावरा केके मिश्रा के मुताबिक रविवार की रात को राहगीरों ने ग्रामीणों को सड़क पर तेंदुआ की मौजूदगी के बारे में बताया था। सूचना पर वह स्वयं और वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। आसपास क्षेत्र व सड़क किनारे तेंदुआ की मौजूदगी को टार्च की रोशनी में खोजा। लेकिन कोई पता नहीं चला सका।

एहतियात के तौर पर घर के बाहर सो रहे लोगों को घर के अंदर जाने की सलाह दी। जंगल में अनावश्यक न जाने की सलाह और जरूरी होने पर झुंड व लाठी लेकर जाने की बात कही। ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इससे पूर्व  6 सितंबर को भी मदनपुर वन बीट के भौंती गांव के पास तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला की घटना हुई थी। ग्रामीण चरवाहे ने सूझबूझ से बछड़े की जान बचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें