फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: झांसा देकर तांत्रिक महिला के जेवरात लेकर हुआ चंपत, संतान की चाहत में फंसी पीड़िता

Tue, 21 Feb 2023 08:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के काफी समय बाद संतान न होने के कारण दंपती काफी परेशान हैं। सोमवार को उनका पड़ोसी एक तांत्रिक को लेकर उनके घर आया। जिसके बाद उसने लक्ष्मन प्रसाद से उक्त तांत्रिक से झाडफूंक करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में संतान न होने से परेशान एक महिला को तंत्र विद्या के बल पर चकमा देकर उसके जेवरात लेकर चंपत हो गया। सूचना पर पुलिस तांत्रिक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


नगर के चौबयाना निवासी संगीता पत्नी लक्ष्मन प्रसाद कोरी ने पुलिस को बताया कि शादी के काफी समय बाद संतान न होने के कारण दंपती काफी परेशान हैं। सोमवार को उनका पड़ोसी एक तांत्रिक को लेकर उनके घर आया। जिसके बाद उसने लक्ष्मन प्रसाद से उक्त तांत्रिक से झाडफूंक करवाने के लिए कहा। पड़ोसी की बात पर विश्वास करके जब उसने तांत्रिक की बताए अनुसार अपने पहने हुए चार जेवरात उतार कर एक को तकिया के नीचे और तीन को घर के मंदिर में रख कर तांत्रिक द्वारा दिए गए पत्थर को समीप के मंदिर पर फेंकने के लिए चली गई।

वह जब पत्थर को फेंक कर मंदिर से लौट कर घर आई और उसने तकिया के नीचे रखा मंगलसूत्र पहनने के लिए उठाया तो वह सन्न रह गई। क्योकि मंगलसूत्र वहां से गायब था। इसके बाद वह मंदिर में रखे अन्य तीन जेवरात देखने गई तो वह भी उसे नहीं मिले। तांत्रिक मौके से फरार था। उन्होंने तांत्रिक की काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने तांत्रिक की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन घटना के चौबीस घंटे बाद भी तांत्रिक का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें