फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव... 45 वाहनों का होगा अधिग्रहण, तैयारी में जुटा प्रशासन

Thu, 25 Sep 2025 04:59 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए 49 मतदान केंद्रों पर 136 बूथ बनाए गए हैं। इन्हें दो जोन व दस सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
बोलेरो कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका अध्यक्ष के मृत होने पर उपचुनाव सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। चुनाव में पोलिंग पार्टियों और पुलिस फोर्स को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने व निगरानी के लिए 45 वाहनों की आवश्यकता होगी। वाहनों की मांग के अनुसार परिवहन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन वाहनों को अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए 49 मतदान केंद्रों पर 136 बूथ बनाए गए हैं। इन्हें दो जोन व दस सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इन बूथों से पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने व वापस लाने के लिए वाहनों की मांग की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन चौधरी ने बताया कि चुनाव में 45 वाहनों की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही वाहन स्वामियों को पत्र भेजकर सूचित किया जाएगा। अधिग्रहण होने वाले वाहनों में 31 बसें व 14 चार पहिया वाहनों को लिया जाएगा। जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलते ही वाहन स्वामियों को सूचना देकर अवगत कराया जाएगा। चुनाव समाप्त होने पर वाहनों का सरकारी दरों पर भुगतान किया जाएगा। हालांकि बसों के जाने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। यह समस्या लगभग दो दिन तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें